जानें कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा कोर्स के बारे में

कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित एक लोकप्रिय कोर्स है।

यह कोर्स मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रूचि रखते हैं।

किसी भी डिप्लोमा कोर्स करने के लिए छात्रों को पॉलिटेक्निक संस्थान, निजी मैनेजमेंट संस्थान और यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना पड़ता है।

कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा कोर्स में इच्छा रखने वाले छात्रों को 10वीं पास या फिर 12वीं पास होना चाहिए।

कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा कोर्स में प्रोग्रामिंग भाषा (Java, Python, JavaScript, C#, C++), डेटाबेस प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और वेब डेवलपमेंट जैसे पाठ्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक रूप से कौशलों (स्किल) के रूप में सिखाया जाता है।

कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा कोर्स के लिए अधिकांश निजी संस्थान मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं। मेरिट के आधार पर प्रवेश पाने के लिए 10वीं और 12वीं में बेहतर अंक होने चाहिए।

कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा कोर्स की फीस 15000₹ से 30000₹ तक वार्षिक हो सकती है।

View Full Contant