B.Plan 2026: बी.प्लान कोर्स विवरण, प्रवेश, पात्रता, शुल्क, विषय, भविष्य

आज के समय में भारत तेजी से बढ़ता शहरीकरण, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, आधारभूत संरचना और परिवहन विकास ने प्लानिंग प्रोफेशन व्यक्तियों की मांग को अधिक बढ़ा दिया है। तेजी से विकसित हो रहे शहरों, मेट्रो परियोजनाओं, एक्सप्रेसवे, भवनों और कस्बों में हो रहे विकास कार्य में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए B.Plan (Bachelor of Planning) प्रोग्राम एक लोकप्रिय कोर्स है। ऐसे छात्र को 12वीं के बाद शहरी और क्षेत्रीय नियोजन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह ब्लॉग लेख बेहद उपयोगी होगा।

इस लेख के माध्यम से हम आपको बी.प्लान कोर्स से संबंधित सभी प्रमुख अवधारणाओं से अवगत करवाने वाले हैं। लेख में आप जानेंगे कि बी.प्लान कोर्स क्या होता है और इसे क्यों करें। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस कोर्स को करने के लिए पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, प्रमुख संस्थान, कोर्स की अवधि, शुल्क, सिलेबस और करियर के प्रमुख अवसर क्या हैं।

B.Plan

कोर्स का नामBachelor of Planning (B.Plan)
अवधि4 साल (8 सेमेस्टर)
स्तरस्नातक (Undergraduate)
पात्रता मानदंड12वीं (PCM) उत्तीर्ण
प्रवेश प्रक्रियाप्रवेश परीक्षा / मेरिट योग्यता
करियर अवसरHousing, Urban Planning, Transport, GIS

B.Plan कोर्स क्या है?

बी.प्लान एक चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम है जिसका पूरा नाम बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Plan) होता है। इस 4 वर्षीय कोर्स में कुल 8 सेमेस्टर होते हैं जिनका उद्देश्य छात्रों को भारत के विश्व स्तर पर शहरीकरण, कस्बा विकास, परिवहन विकास, बुनियादी ढांचे का विकास और सतत नियोजन से संबंधित ज्ञान प्रदान करना है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो 12वीं गणित विषय में उत्तीर्ण करने के बाद किसी परियोजना, सड़क निर्माण कंपनी, मेट्रो सेक्टर और आपदा प्रबंधन विकास जैसे क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते है।

बी.प्लान कोर्स क्यों चुनें?

B.Plan (Bachelor of Planning) कोर्स 2026 में उस छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो भविष्य के लिए परिवहन विभाग, विभिन्न परियोजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना चाहते हैं। आपको 12वीं के बाद 2026 में B.Plan कोर्स क्यों चुनना चाहिए इसके कई ठोस कारण हैं। नीचे कुछ प्रमुख कारणों पर समीक्षा की गई है।

  • सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में करियर अवसर: B.Plan कोर्स करने के बाद आप निजी और सरकारी दोनों क्षेत्र जैसे स्मार्ट सिटी मिशन, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, रियल एस्टेट कंपनियों, प्लानिंग फर्म्स और पॉवर प्रोजेक्ट्स में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
  • सामाजिक प्रभाव और संतुष्टि: लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवास, परिवहन, हरित स्थान, पर्यावरण शहरी नियोजन, समाज में मदद करना और अनुकूल परिस्थिति की योजना बना सकते हैं।
  • बढ़ती मांग और भविष्य में सुरक्षित करियर: वर्तमान समय में भारत सरकार का लक्ष्य 100+ स्मार्ट शहर विकास चल रहा है और भविष्य में यह संख्या अधिक होने की संभावना है। साथ ही यह क्षेत्र अगले 20-25 वर्षों में कई गुना वृद्धि कर सकता है जिसके लिए 15,000+ योजनाकारों की मांग हो सकती है। 2030 तक भारत की 40% आबादी शहरी क्षेत्रों बस सकती है जिनके विकास के लिए नियोजन विशेषज्ञों की अधिक मांग रहेगी।
  • आकर्षक वित्तीय संभावनाएँ: एक प्लानर्स की शुरूआती सैलरी 4-5 लाख वर्षिक हो सकती है। जैसे-जैसे अनुभव में वृद्धि होती है तब वर्षिक आय ₹15-25 लाख तक हो सकती है।
  • विदेशों में भी जबरदस्त स्कोप: वर्तमान समय में अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा, चीन, अस्ट्रेलिया, यूरोपीय देश और अन्य प्रमुख देशों में एक प्लानर्स की अधिक मांग हैं। विदेशों में तकनीकी और डेवलपमेंट कभी समाप्त नहीं हो सकता है, इसी कारण बाहरी देशों में बेहतर करियर अवसर पाने के लिए बी.प्लान बेहतर विकल्प है।

बी.प्लान कोर्स पात्रता मानदंड

B.Plan (Bachelor of Planning) कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और कुछ बुनियादी कौशलों का होना अनिवार्य है। बी.प्लान में दाखिला लेने के लिए नीचे आवश्यक मानदंड दिए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • B.Plan में प्रवेश लेने के लिए उम्मदीवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • 12वीं में गणित (Mathematics) विषय होना बेहद आवश्यक है।

न्यूनतम अंक:

  • उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 50% – 55% अंक होना आवश्यक है।
  • प्रतिष्ठित संस्थान जैसे (SPA Delhi) में अंकों का आंकड़ा इससे अधिक भी हो सकता है।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PwD) के उम्मीदवारों को अंकों में छूट प्रदान की जाती है।

आयु सीमा:

  • B.Plan कोर्स के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, हालाँकि प्रवेश के समय उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कम से कम 17+ वर्ष होनी चाहिए।

नागरिकता:

  • B.Plan कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक (Indian Citizen) होना आवश्यक है।
  • कुछ प्रतिस्थित विश्वविद्यालय NRI (Non-Resident Indian), PIO (Person of Indian Origin) और OCI (Overseas Citizen of India) उम्मीदवारों के लिए भी सीट कोटा आवंटित करते हैं लेकिन इनकी फीस, प्रवेश और आवेदन प्रक्रिया अलग होती है।

प्रवेश प्रक्रिया:

B.Plan (Bachelor of Planning) में प्रवेश मुख्य दो माध्यम से होता है प्रवेश परीक्षा आधारित और मेरिट – योग्यता आधारित। नीचे दोनों प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई है।

  • प्रवेश परीक्षा आधारित दाखिला: कई प्रमुख संस्था, विश्वविद्यालय और संस्थान B.Plan में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित करते हैं। इन परीक्षाओं का उद्देश्य ऐसे उम्मीदवारों का आकलन करना होता है जो B.Plan की सीट पाने के लिए यथेष्ट हो। उम्मीदवार को पहले परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है, उसके बाद प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा देनी होती है। परीक्षा परिणाम आने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना होता है फिर सीट मिलने के बाद नियमित कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।
  • मेरिट – योग्यता आधारित प्रवेश: भारत में कुछ निजी संस्थान B.Plan में उम्मीदवारों का आकलन मेरिट योग्यता के आधार पर करते हैं। उम्मदीवार को पहले उस संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। उसके बाद चयनित हुए उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरते हैं जिसमे उनको कॉलेज और स्पेशलाइजेशन का चयन करना होता है।

आवश्यक कौशल:

B.Plan (Bachelor of Planning) प्रोग्राम करने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही आवश्यक नहीं है बल्कि कुछ बुनियादी कौशलों का ज्ञान भी होना चाहिए। नीचे कुछ प्रमुख कौशलों की सूची दी गई है जो इस स्नातक प्रोग्राम के लिए आवश्यक हैं।

  • रिसर्च एवं सर्वे कौशल
  • समय प्रबंधन कौशल
  • प्रेजेंटेशन कौशल
  • संचार कौशल
  • शहरी समस्याओं की समझ
  • समस्या समाधान कौशल
  • समूह में कार्य करने की क्षमता
  • अवलोकन क्षमता
  • भूगोल और मानचित्रण ज्ञान
  • बुनियादी कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की समझ
  • विश्लेषणात्मक कौशल
  • गणितीय कौशल
  • प्रेजेंटेशन कौशल
  • बुनियादी अंग्रेजी भाषा की समझ
  • डेटा विश्लेषण और मॉडलिंग
  • जोखिम आकलन और प्रबंधन
  • नवाचार और अभिनव सोच

B.Plan

बी.प्लान कोर्स सिलेबस

B.Plan (Bachelor of Planning) एक चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम है जिसमे कुल 8 सेमेस्टर होते हैं। B.Plan कोर्स का सिलेबस 8 सेमेस्टर में बंटा हुआ है। अलग-अलग संस्थान और विश्वविद्यालयों में बी.प्लान का सिलेबस सारणी अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है लेकिन विषय अधिकांश संस्थानों में एक समान होते हैं। नीचे बी.प्लान का सिलेबस विस्तार से दिया गया है।

  • प्रथम वर्ष (First Year): नियोजन का परिचय, प्लानिंग सिद्धांत और तकनीक, वास्तुकला और डिजाइन का परिचय, कंप्यूटर एप्लिकेशन इन प्लानिंग, गणित और सांख्यिकी, शहरी और क्षेत्रीय योजना का आधार, नियोजन स्टूडियो – I, नियोजन के लिए अर्थशास्त्र, कंप्यूटर अनुप्रयोग मूल बातें, निर्माण की सामग्री और सिद्धांत, सर्वेक्षण और फोटोग्रामेट्री, नियोजन स्टूडियो – II, सांख्यिकी विधियाँ, अनुप्रयुक्त भूविज्ञान और जल विज्ञान, शहरी समाजशास्त्र और जनसंख्या विज्ञान आदि।
  • द्वितीय वर्ष (Second Year): नियोजन स्टूडियो – III, ट्रैफिक और परिवहन अभियांत्रिकी, पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन, आपदा प्रबंधन योजना, जलवायु परिवर्तन योजना, परियोजना प्रबंधन और वित्त, उन्नत GIS अनुप्रयोग, शहरी नियोजन और विकास नीतियाँ, आवास और बुनियादी ढांचा नियोजन, नियोजन कानून और प्रशासन, योजना में अनुसंधान पद्धति, आवास और सामुदायिक योजना, पर्यावरण और संसाधन विकास एवं प्रबंधन आदि।
  • तृतीय वर्ष (Third Year): शहरी कानून और नीति, हाउसिंग और रियल एस्टेट डेवलपमेंट, सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण और डेटा विश्लेषण, क्षेत्रीय योजना, विकास नीतियाँ और कार्यक्रम, प्रशिक्षण संगोष्ठी, लैंडस्केप योजना और डिजाइन, शहरी नवीकरण और संरक्षण, उपयोगिताओं और सेवाओं की योजना और प्रबंधन, योजना में पेशेवर अभ्यास, रिसर्च मेथडोलॉजी और स्टैटिस्टिकल एनालिसिस, वैकल्पिक विषय (किसी एक को चुनें) आदि।
  • चतुर्थ वर्ष (Fourth Year): शहरी नियोजन में विशेषज्ञता, सार्वजनिक नीति और गवर्नेंस, शहरी नवीकरण और पुनर्विकास, शहरी विकास परियोजनाओं का इंप्लीमेंटेशन, परिवहन नियोजन में विशेषज्ञता, पर्यावरण नियोजन में विशेषज्ञता, महानगरीय योजना, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन, परियोजना कार्य और अंतिम थीसिस, स्मार्ट सिटी और सतत विकास प्रोजेक्ट, आवास और बुनियादी ढाँचा योजना में विशेषज्ञता, नियोजन में नवीनतम रुझान, योजना में पेशेवर सेमिनार और व्यावहारिक प्रशिक्षण/इंटर्नशिप आदि।

बी.प्लान कोर्स प्रमुख प्रवेश परीक्षाएँ

B.Plan (Bachelor of Planning) कोर्स में प्रवेश के लिए कई प्रमुख संस्था, राज्य, विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष और कुछ 6 महीने में प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। इन परीक्षाओं का उद्देश्य ऐसे उम्मीदवारों का आकलन करना होता है जो बी.प्लान के लिए उचित हों। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षाएँ दी गई हैं।

  • JEE Main (Paper 2B): इस परीक्षा को NTA (National Testing Agency) द्वारा आयोजित किया जाता है जिसका पूरा नाम Joint Entrance Examination Main है। यह परीक्षा NITs, IIITs, GFTIs, और कई निजी संस्थानों में B.Plan प्रोग्राम के लिए वर्ष में दो बार (जनवरी और अप्रैल) में आयजित की जाती है।
  • NATA (National Aptitude Test in Architecture): यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसे B.Plan प्रोग्राम के लिए Council of Architecture (COA) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • CEPT: इस परीक्षा को CEPT University विश्वविद्यालय द्वारा B.Plan स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आयोजित किया जाता है।
  • UPES DAT: इस परीक्षा को UPES द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय से संबंधित संस्थानों में B.Plan के लिए उम्मीदवारों का चयन करना होता है।
  • CUET‑UG (Common University Entrance Test): इस परीक्षा को भी NTA (National Testing Agency) द्वारा आयोजित किया जाता है। कुछ प्रमुख केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में B.Plan प्रवेश के लिए इस परीक्षा को स्वीकार करते हैं।
  • राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ: कुछ राज्य B.Plan कोर्स में उम्मीदवारों के प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। जैसे UPSEE / UPCET (उत्तर प्रदेश), KCET (Karnataka Common Entrance Test),TS EAMCET (तेलंगाना), TANCET (तमिलनाडु), KEAM (केरल) और WBJEE (पश्चिम बंगाल) आदि।

बी.प्लान कोर्स प्रमुख संस्थान

भारत में कई प्रमुख संस्थान और विश्वविद्यालय हैं जो B.Plan (Bachelor of Planning) स्नातक प्रोग्राम को लागू करते हैं। नीचे कुछ प्रमुख संस्थानों की सूची दी गई है।

  • जवाहरलाल नेहरू आर्किटेक्चर एंड फाइन आर्ट्स यूनिवर्सिटी (JNAFAU), हैदराबाद
  • अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
  • स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली
  • स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, विजयवाड़ा
  • सीईपीटी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
  • स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)
  • बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (BBDU), लखनऊ
  • एंमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, नोएडा
  • कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
  • एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी, भोपाल
  • सवित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे
  • IIT, खड़गपुर
  • यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES), देहरादून
  • मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  • इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  • निर्मा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद
  • मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
  • राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा
  • सुशांत विश्वविद्यालय, गुरुग्राम

बी.प्लान कोर्स आवेदन प्रक्रिया

B.Plan (Bachelor of Planning) कोर्स में प्रवेश पाने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आवश्यक है। कुछ संस्थान प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला देते हैं वही कुछ मेरिट योग्यता के आधार पर। नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।

  • योग्यता की पुष्टि: जिस संस्थान में B.Plan के लिए प्रवेश लेना चाहते हो उसकी या उस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर योग्यता मानदंड की पुष्टि करें।
  • प्रवेश परीक्षा चयन: जिस परीक्षा के माध्यम से आप B.Plan कोर्स करना चाहते हैं उस परीक्षा का चयन करें और ऑनलाइन New Registration की प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें: अधिकांश संस्थान और परीक्षा संस्था आवेदन फॉर्म, ऑनलाइन प्रक्रिया लागू करते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त पंजीकरण संख्या के माध्यम से आवेदन फॉर्म पोर्टल खोलें। अब व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक विवरण, अभिभावक विवरण, सम्पर्क सूत्र, श्रेणी और राष्ट्रीयता भरें।
  • दस्तावेज अपलोड: दस्तावेज अपलोड पोर्टल में अब सभी प्रमुख आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके उपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क: अंतिम प्रक्रिया में आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन शुल्क राशि परीक्षा संस्था और संस्थान अनुसार अलग-अलग निर्धारित होती है। शुल्क भुगतान आप डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म जमा करें: अब आप एक बार सभी विवरण दोबारा जाँचें और आवेदन फॉर्म जमा कर दें। फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंटआउट सेव कर लें।
  • परीक्षा दें: प्रवेश परीक्षा माध्यम से दाखिला लेने वाले उम्मीदवार प्रवेश पत्र आने के बाद निर्धारित तिथि वाले दिन समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षा दें।
  • परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट: कुछ दिन बाद परीक्षा का परिणाम और मेरिट आधारित प्रवेश वाले उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची जारी की जाती है।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया: इस चरण में उम्मीदवार को काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना होता है जिसमे आपको संस्थान का चयन करना होता है।
  • दस्तावेज सत्यापन और कोर्स शुल्क: काउंसलिंग प्रक्रिया में सीट आवंटित हो जाने के बाद आवंटित हुए संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन और प्रोग्राम की फीस जमा करना होता है। उसके बाद आप कक्षाओं में उपस्थित हो सकते हैं।

B.Plan

बी.प्लान कोर्स फीस

B.Plan (Bachelor of Planning) स्नातक प्रोग्राम की फीस राशि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं (ट्यूशन फीस, छात्रावास फीस, परीक्षा फीस, पुस्तकालय फीस, स्वास्थ्य फीस, मेस शुल्क, प्रयोगशाला शुल्क), संस्थान के प्रकार, स्थान और प्रतिष्ठा के आधार पर निर्धारित होती है। नीचे बनी तालिका में B.Plan की अनुमानित शुल्क राशि दी गई है।

प्रकारवार्षिक फीस (₹)कुल फीस (4 साल) (₹)
सरकारी संस्थान₹30,000 – ₹60,500₹1,20,000 – ₹2,50,000
निजी संस्थान₹45,000 – ₹1,50,000₹1,80,000 – ₹6,00,000
हाई-लेवल निजी संस्थान₹60,000 – ₹2,00,000₹2,40,000 – ₹8,00,000

बी.प्लान कोर्स करियर विकल्प

B.Plan (Bachelor of Planning) स्नातक प्रोग्राम करने के बाद सरकारी और निजी दोनों में क्षेत्रों में कई करियर अवसर मिलने की संभावना हैं। नीचे कुछ प्रमुख पद और क्षेत्र दिए गए हैं जिनमे आप रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

बी.प्लान कोर्स के बाद संभावित पद:

  • ट्रांसपोर्ट योजनाकार
  • शहरी योजनाकार
  • नीति विश्लेषक
  • नगर निगम योजनाकार
  • भूमि उपयोग योजनाकार
  • रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ
  • अनुसंधानकर्ता
  • सतत विकास सलाहकार
  • हाउसिंग योजनाकार
  • रियल एस्टेट विश्लेषक
  • पर्यावरण योजनाकार
  • शहरी नीति सलाहकार
  • प्रोजेक्ट प्रबंधक
  • शिक्षा और प्रशिक्षण विशेषज्ञ
  • यातायात विश्लेषक
  • टाउन प्लानर
  • क्षेत्रीय योजनाकार
  • अंतरराष्ट्रीय विकास सलाहकार
  • आपदा प्रबंधन
  • प्रमुख सरकारी पद (भारतीय प्रशासनिक सेवा, असिस्टेंट डायरेक्टर, भारतीय नगर प्रशासनिक, प्लानिंग ऑफिसर, एस्टेट ऑफिसर, नीति आयोग)

प्रमुख करियर क्षेत्र:

  • नगर निगम
  • सरकारी रिसर्च संस्थान
  • शहरी विकास विभाग
  • भू-राजस्व और भूमि उपयोग विभाग
  • परिवहन विभाग
  • नगर नियोजन प्राधिकरण
  • पर्यावरण विभाग
  • आवासीय योजना विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • शहरी नीति और अनुसंधान संगठन
  • शैक्षणिक संस्थान

उच्च शिक्षा के अवसर:

बी.प्लान प्रोग्राम करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कई प्रमुख प्रोग्राम उपलब्ध हैं। नीचे दी गई सूची में कुछ प्रोग्राम दिए गए हैं।

  • Master of Planning
  • Master of Urban Design
  • M.Tech in Urban Planning
  • M.Tech in Housing
  • MBA in Project Management
  • MBA in Urban Management
  • MBA in Real Estate
  • PG Diploma in Urban Management
  • PhD in Planning

संबंधित लेख: 2026 में बीएससी कोर्स कैसे करें?

बी.प्लान कोर्स सैलरी

B.Plan (Bachelor of Planning) स्नातक कोर्स करने के बाद व्यक्ति की सैलरी उसके पद, कार्य, शहर और अनुभव पर निर्भर करती है। बी.प्लान के बाद मिलने वाली अनुमानित वर्षिक सैलरी नीचे बनी तालिका में दी गई है।

पदशुरुआती सैलरी (₹ प्रति वर्ष)
शहरी योजनाकार2,50,000 – 4,00,000
क्षेत्रीय योजनाकार3,00,000 – 5,00,000
GIS विश्लेषक2,00,000 – 6,00,000
परिवहन योजनाकार3,50,000 – 7,00,000
परियोजना सलाहकार4,50,000 – 7,50,000

कुछ संबंधित प्रश्न: FAQs

बी. प्लान में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

बी.प्लान (बैचलर ऑफ प्लानिंग) प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं गणित विषय में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

बी प्लानिंग सिलेबस क्या है?

B.Plan में छात्रों को प्लानिंग सिद्धांत और तकनीक, नियोजन स्टूडियो, नियोजन का परिचय, वास्तुकला और डिजाइन का परिचय, परियोजना प्रबंधन और वित्त, योजना में अनुसंधान पद्धति और योजना में पेशेवर अभ्यास जैसे विषय शामिल हैं।

भारत में बी प्लानिंग का स्कोप क्या है?

आज के समय में भारत में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, शहरी विकास और सार्वजनिक नीति में तेजी से बढ़ते विकास के बी.प्लानिंग कोर्स भविष्य के लिए बेहतर विकल्प है।

निष्कर्ष:

B.Plan (बैचलर ऑफ प्लानिंग) एक तेजी से वृद्धि होने शहरी विकास क्षेत्र से जुड़ा एक बेहतर करियर स्नातक प्रोग्राम है। ऐसे छात्र जो 12वीं गणित में उत्तीर्ण करने के बाद शहरी विकास परियोजनाएँ, परिवहन व्यवस्था, आवासीय योजनाओं, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण प्रबंधन और स्मार्ट सिटी योजना जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए बी.प्लान कोर्स 2026 में बेहतर विकल्प है। यह कोर्स न केवल नौकरी के अवसर प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को विभिन्न तकनीकी, विश्लेषणात्मक और अन्य कौशलों का विकसित करने का अवसर भी देता है।

आज इस लेख में हमने बी.प्लान स्नातक प्रोग्राम को विस्तार वर्णन किया है और हमे अपेक्षा है कि ब्लॉग लेख में दी गई जानकारी अवश्य उपयोगी रही होगी। यदि इस कोर्स से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो आप कमेंट में हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान करने में पूरी कोशिश की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment