बी.ऑप्टोम (बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री) कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त करने के बाद यदि आप आँखों की देखभाल (Eye Care), दृष्टि विज्ञान (Vision Science) और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, तो मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (Master of Optometry – M.Optom) आपके लिए एक बेहतरीन स्नातकोत्तर कोर्स हो सकता है। आज के दौर में जिस तरह डिजिटल उपकरणों की जरूरत बढ़ रही है, उसके कारण आँखों से जुड़ी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं, जिस कारण प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट की माँग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है।
यदि आप 2026 में एम.ऑप्टोम कार्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन न होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आप इस ब्लॉग लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम एम.ऑप्टोम कार्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं- जैसे पात्रता, पाठ्यक्रम, अवधि, शुल्क, प्रवेश, आवेदन, शीर्ष संस्थान और करियर विकल्प आदि।

| कोर्स का नाम | मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) |
| कोर्स स्तर | स्नातकोत्तर |
| अवधि | दो वर्ष (4 सेमेस्टर) |
| प्रवेश प्रक्रिया | प्रवेश परीक्षा या मेरिट योग्यता |
| पात्रता | बी.ऑप्टोम, बीएससी ऑप्टोमेट्री या समकक्ष स्नातक डिग्री |
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स क्या है?
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) एक दो वर्ष का स्नातकोत्तर कार्यक्रम है जो ऑप्टोमेट्री और विजन विज्ञान के उन्नत अध्ययन पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आँखों की जांच, दृष्टि सुधार, कॉन्टैक्ट लेंस फिटिंग, दोनों आँखों से एक साथ देखने की क्षमता (बाइनोक्युलर विजन), कम दृष्टि के लिए पुनर्वास, आँखों की बीमारियों का इलाज और शोध तकनीकों के बारे में गहन अध्ययन कराया जाता है। छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि आधुनिक उपकरणों, क्लिनिकल ट्रेनिंग और शोध परियोजनाओं के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाता है। यही कारण है कि M.Optom करने के बाद अस्पतालों, आई केयर सेंटरों, शोध संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल संगठनों में शानदार करियर अवसर उपलब्ध होते हैं।
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स क्यों करें?
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम चुनने के पीछे प्रत्येक छात्र के अपने अलग-अलग लक्ष्य और करियर उद्देश्य होते हैं। छात्र अपनी रुचि, करियर लक्ष्य, पेशेवर विकास और बेहतर भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का चयन करते हैं। यही कारण है कि आज के समय में यह कार्यक्रम ऑप्टोमेट्री क्षेत्र में करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम माना जाता है। आपको 2026 में एम.ऑप्टोम क्यों करना चाहिए, इसके पीछे कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक कारण हैं। नीचे कुछ प्रमुख कारणों का विस्तृत वर्णन किया गया है।
- विशेषज्ञता और उन्नत ज्ञान: एम.ऑप्टोम कार्यक्रम छात्रों को ऑप्टोमेट्री के विशिष्ट क्षेत्रों जैसे कम दृष्टि पुनर्वास, उन्नत संपर्क लेंस, दृष्टि चिकित्सा, बाल चिकित्सा ऑप्टोमेट्री, और न्यूरो-ऑप्टोमेट्रिक पुनर्वास में विशेषज्ञता प्राप्त करने का अवसर देता है। यह आपको विकसित क्लिनिकल जानकारी, अनुसंधान कौशल और बेहतर करियर अवसर प्रदान करता है।
- बेहतर करियर अवसर: एम.ऑप्टोम स्नातकोत्तरों के लिए अस्पतालों, आई केयर क्लीनिकों, शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों, और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट करियर अवसर उपलब्ध हैं। आप इस कार्यक्रम के बाद कम दृष्टि विशेषज्ञ, शोध सहयोगी, क्लिनिकल ऑप्टोमेट्रिस्ट, कॉन्टैक्ट लेंस विशेषज्ञ और लेक्चरर/सहायक प्रोफेसर जैसे पदों पर नौकरी कर सकते हैं।
- अनुसंधान और पीएचडी का अवसर: यदि आप अनुसंधान या शिक्षण क्षेत्र में रूचि रखते हैं, तो यह कार्यक्रम बेहद उपयोगी हो सकता है। एम.ऑप्टोम में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद आप PhD, क्लिनिकल फेलोशिप या अन्य एडवांस रिसर्च प्रोग्राम कर सकते हैं।
- उच्च वेतन की संभावना: बी.ऑप्टोम डिग्री धारकों की तुलना में एम.ऑप्टोम स्नातकोत्तर डिग्री धारकों की सैलरी काफी हद तक ज्यादा होने की संभावना होती है। इसके अलावा कर्मचारी के अनुभव बढ़ने के साथ आय में भी अच्छा इजाफा होता है।
- स्वतंत्र अभ्यास की संभावना: इस कार्यक्रम को करने के बाद खुद का व्यवसाय या स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हैं। आप अपना खुद का आँखों का क्लिनिक, विजन सेंटर या ऑप्टिकल प्रैक्टिस जैसे व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स पात्रता मानदंड
यदि आप वर्ष 2026 में मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको संबंधित विश्वविद्यालय या संस्थान द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। ये पात्रता शर्तें अलग-अलग विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालयों के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, लेकिन अधिकांश संस्थानों में सामान्य पात्रता मानदंड लगभग समान होते हैं। यहाँ नीचे एम.ऑप्टोम कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवश्यक सभी प्रमुख पात्रता मानदंडों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता:
- एम.ऑप्टोम कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ऑप्टोम (Bachelor of Optometry), बीएससी ऑप्टोमेट्री या अन्य समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
न्यूनतम अंक:
- एम.ऑप्टोम में प्रवेश के लिए अधिकांश विश्वविद्यालयों में 50% से 55% कुल अंक आवश्यक होते हैं।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अंकों में छूट मिल सकती है।
आयु सीमा:
- इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्यतः कोई निर्धारित न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं होती। हालाँकि, यदि किसी विश्वविद्यालय में आयु संबंधी नियम हों, तो वे उसके प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होते हैं।
इंटर्नशिप:
- कई उच्च स्तरीय विश्वविद्यालय B.Optom के दौरान निर्धारित क्लिनिकल इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्रों को ही प्रवेश देते हैं। जबकि कुछ संस्थान प्रवेश के समय इंटर्नशिप पूर्ण होने का प्रमाणपत्र भी मांगते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया:
एम.ऑप्टोम कार्यक्रम में प्रवेश मुख्य दो तरीकों से होता है प्रवेश परीक्षा या मेरिट योग्यता (सीधा दाखिला)।
- प्रवेश परीक्षा आधारित: एम.ऑप्टोम में प्रवेश के लिए कई राष्ट्रीय और राजकीय संस्थानों द्वारा प्रति वर्ष प्रवेश परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। उम्मीदवारों को पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद प्रवेश पत्र जारी और परीक्षा आयोजित की जाती है। उसके बाद चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करके सीट प्रदान कर दी जाती है।
- मेरिट योग्यता आधारित: कई निजी विश्वविद्यालय और संस्थान एम.ऑप्टोम कार्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन बी.ऑप्टोम या समकक्ष स्नातक डिग्री के अंकों के आधार पर करते हैं। उम्मीदवारों को पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट या सीधा संस्थान में जाकर आवेदन करना होता है। उसके कुछ दिनों बाद मेरिट सूची जारी की जाती है, जो कई चरणों में होती है। जिसमे चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन और फीस प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश सुनिश्चित हो जाता है।
आवश्यक कौशल:
एम.ऑप्टोम कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए केवल शैक्षणिक डिग्री होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कुछ तकनीकी और सॉफ्ट कौशलों का होना भी आवश्यक है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण कौशलों की सूची दी गई है।
- रोगी से संवाद करने की क्षमता
- समस्या समाधान
- हाथ और आँखों का समन्वय
- रिसर्च और विश्लेषण क्षमता
- समय प्रबंधन
- आँखों की समस्याओं की सही पहचान
- तकनीकी ज्ञान
- कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की समझ
- आधुनिक मशीनों और उपकरणों का उपयोग
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स विशेषज्ञताएँ
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) में प्रवेश लेने से पहले यह तय करना महत्वपूर्ण है कि आप ऑप्टोमेट्री के किस क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करना चाहते हैं। सही विशेषज्ञता का चयन आपकी रुचि, करियर लक्ष्य और भविष्य में मिलने वाले रोजगार के अवसरों को सीधे प्रभावित करता है। यहाँ नीचे कुछ लोकप्रिय विशेषज्ञताएँ दिए गए हैं। प्रत्येक विशेषज्ञता छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में उन्नत सैद्धांतिक ज्ञान, क्लिनिकल प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है। नीचे M.Optom की कुछ प्रमुख और लोकप्रिय विशेषज्ञताओं की सूची दी गई है।
- क्लिनिकल ऑप्टोमेट्री
- बाल ऑप्टोमेट्री
- सामुदायिक और जन स्वास्थ्य ऑप्टोमेट्री
- बाइनोकुलर विजन एवं विजन थेरेपी
- जेरियाट्रिक ऑप्टोमेट्री
- कॉन्टैक्ट लेंस एवं कॉर्निया
- आँखों की इमेजिंग और डायग्नोस्टिक्स
- ऑक्यूपेशनल ऑप्टोमेट्री
- न्यूरो-ऑप्टोमेट्री
- ऑक्यूपेशनल ऑप्टोमेट्री

मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स पाठ्यक्रम
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम का पाठ्यक्रम विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के अनुसार थोड़ा भिन्न हो सकता है। यह अंतर मुख्य रूप से विशेषज्ञता (Specialization) से जुड़े विषयों में देखने को मिलता है, जबकि अधिकांश संस्थानों में कोर (Core) विषय लगभग समान ही होते हैं। इस कार्यक्रम का सिलेबस इस प्रकार तैयार किया गया है कि छात्रों को ऑप्टोमेट्री के क्षेत्र में सैद्धांतिक ज्ञान, क्लिनिकल प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव का संतुलित मिश्रण प्राप्त हो। एम.ऑप्टोम का पाठ्यक्रम कुल चार सेमेस्टरों में विभाजित है, यहाँ नीचे चारों सेमेस्टरों का विस्तृत पाठ्यक्रम सेमेस्टर-वार प्रस्तुत किया गया है।
- प्रथम सेमेस्टर: उन्नत नैदानिक ऑप्टोमेट्री, अनुसंधान पद्धति, महामारी विज्ञान, सामुदायिक नेत्र देखभाल, अनुप्रयुक्त नेत्र जीव विज्ञान और दृष्टि विज्ञान आदि।
- द्वितीय सेमेस्टर: नेत्र रोग, ऑप्टोमेट्रिक उपकरण, द्विनेत्री दृष्टि, नेत्र रोग और निदान I, तनाव प्रबंधन, उन्नत संपर्क लेंस I, नैदानिक अभ्यास और वृद्ध ऑप्टोमेट्री आदि।
- तृतीय सेमेस्टर: दृष्टि चिकित्सा, उन्नत संपर्क लेंस II, नेत्र रोग और निदान II, जनस्वास्थ्य ऑप्टोमेट्री, बाल ऑप्टोमेट्री और नैदानिक प्रशिक्षण आदि।
- चतुर्थ सेमेस्टर: शोध प्रबंध, विशेष क्लीनिकल पोस्टिंग, नैदानिक मूल्यांकन, अनुसंधान परियोजना और इंटर्नशिप आदि।
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स प्रवेश परीक्षाएँ
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए भारत के कई विश्वविद्यालय और संस्थान अपनी-अपनी प्रवेश परीक्षाएँ आयोजित करते हैं। इन परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य ऐसे योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों का आकलन करना होता है, जिनके पास ऑप्टोमेट्री के क्षेत्र में उच्च अध्ययन करने के लिए आवश्यक ज्ञान, योग्यता और क्षमता हो। एम.ऑप्टोम में प्रवेश के लिए अधिकांश विश्वविद्यालय और निजी संस्थान मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया अपनाते हैं, जिसमें छात्रों का चयन स्नातक के अंकों के आधार पर किया जाता है। वहीं कुछ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और संस्थान प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भी छात्रों का चयन करते हैं। नीचे M.Optom में प्रवेश के लिए कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची दी गई है।
- गोयनका एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT)
- शंकरा नेत्रालय प्रवेश परीक्षा
- कॉमन यूनिवर्सिटी स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (CUET UG)
- एमिटी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा
- भारती विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (BVDU)
- इंटीग्रल विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (IUET)
- मणिपाल कॉलेज ऑफ हेल्थ प्रोफेशन्स प्रवेश परीक्षा
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स संस्थान
भारत में मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कई प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और निजी संस्थान उपलब्ध हैं। ये संस्थान अपने उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक नेत्र विज्ञान प्रयोगशालाएँ, उन्नत क्लिनिकल सुविधाएँ, अनुभवी फैकल्टी और उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसरों के लिए जाने जाते हैं। यहाँ नीचे M.Optom कार्यक्रम के लिए कुछ प्रमुख संस्थानों की सूची दी गई है, जो सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ उच्च स्तरीय व्यावहारिक और क्लिनिकल प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं।
- भारती विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), पुणे
- संतोष डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद
- एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST), चेन्नई
- मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE), मणिपाल
- एलीट स्कूल ऑफ ऑप्टोमेट्री, शंकर नेत्रालय अकादमी, चेन्नई
- निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर
- इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
- विनायका मिशन्स रिसर्च फाउंडेशन (VMRF), सेलम
- डॉ. अग्रवाल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्टोमेट्री, चेन्नई
- बॉश एंड लॉम्ब स्कूल ऑफ ऑप्टोमेट्री, कोलकाता
- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU), मुरादाबाद
- उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS), इटावा
- ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स आवेदन प्रक्रिया
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल और व्यवस्थित होती है। आज अधिकांश विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाते हैं, जबकि कुछ संस्थान अभी भी ऑफलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करते हैं। हालाँकि, आवेदन की प्रक्रिया प्रत्येक विश्वविद्यालय या संस्थान के नियमों के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर आवेदन के प्रमुख चरण लगभग समान ही होते हैं। नीचे एम.ऑप्टोम कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया के सभी महत्वपूर्ण चरणों को क्रमबद्ध रूप में विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
- संस्थान का चयन: सबसे पहले आप ऐसे संस्थान का चयन करें जहाँ एम.ऑप्टोम कार्यक्रम उपलब्ध हो। उसके बाद उस संस्थान की रैंकिंग, शिक्षा प्रणाली, फैकल्टी, फीस और प्लेसमेंट अभिलेख की जाँच करें।
- ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण: संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट या सीधा संस्थान में जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दाखिला पोर्टल खोलें और नाम, मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी दर्ज करके अकाउंट बनाएँ।
- आवेदन फॉर्म भरें: पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र पर लॉगिन करें और निम्र जानकारी भरें। जिसमे व्यक्तिगत विवरण, पता, संपर्क, शैक्षणिक विवरण, पसंदीदा विशेषज्ञता कोर्स, श्रेणी और अन्य जानकारी भरें। उसके बाद दस्तावेज अपलोड खंड में सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और एक बार पत्र की समीक्षा करने के बाद पत्र जमा कर दें।
- आवेदन शुल्क भुगतान: आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। जिसे आप डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
- प्रिंटआउट या पीडीएफ: भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र को प्रिंट या पीडीएफ के रूप में सुरक्षित रख लें।
- प्रवेश परीक्षा या मेरिट लिस्ट: प्रवेश परीक्षा आधारित उम्मीदवार निर्धारित तिथि में परीक्षा में शामिल हों और मेरिट आधारित उम्मीदवार मेरिट सूची जारी होने के बाद सूची में अपने नाम की समीक्षा करें।
- काउंसलिंग आवेदन: प्रवेश परीक्षा परिणाम आने के बाद काउंसलिंग के लिए आवेदन करें, जिसमे पसंदीदा विषय और कैंपस की जानकारी भरें।
- दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा: यदि काउंसलिंग में आप चयन हो जाते हो, तो अब प्राप्त संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन और कार्यक्रम की फीस जमा करके प्रवेश सुनिश्चित करें।
आवश्यक दस्तावेज:
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री
- इंटर्नशिप प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- टीसी प्रमाणपत्र

मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स फीस
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम की फीस विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अलग-अलग निर्धारित होती है। इसकी शुल्क संरचना मुख्य रूप से संस्थान के प्रकार (सरकारी, निजी या डीम्ड विश्वविद्यालय), रैंकिंग, शैक्षणिक गुणवत्ता, शहर तथा उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर तय की जाती है। सामान्यतः सरकारी संस्थानों में एम.ऑप्टोम की फीस अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत क्लिनिकल प्रशिक्षण, अनुभवी फैकल्टी, पुस्तकालय, छात्रावास, मेस, सुरक्षा और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के कारण शुल्क अधिक हो सकती है। नीचे संस्थान के प्रकार के अनुसार M.Optom कार्यक्रम की अनुमानित फीस संरचना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।
| संस्थान का प्रकार | वार्षिक फीस (₹) | कुल फीस (2 वर्ष) |
| सरकारी विश्वविद्यालय | ₹40,000 – ₹1,50,000 | ₹80,000 – ₹3,00,000 |
| निजी विश्वविद्यालय | ₹80,000 – ₹3,00,000 | ₹1,60,000 – ₹6,00,000 |
| डीम्ड विश्वविद्यालय | ₹1,00,000 – ₹3,50,000 | ₹2,00,000 – ₹7,00,000 |
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स करियर विकल्प
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम समाप्त करने के बाद छात्रों के पास मुख्य दो विकल्प होते हैं नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए निरंतर पढाई। आप अपनी रुचि, करियर लक्ष्य, आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं के अनुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। यहाँ नीचे M.Optom के बाद उपलब्ध प्रमुख करियर विकल्प, रोजगार क्षेत्र और उच्च शिक्षा के अवसरों की विस्तृत सूची प्रस्तुत की गई है।
- लोकप्रिय करियर पद: क्लिनिकल ऑप्टोमेट्रिस्ट, बाइनोक्युलर विजन स्पेशलिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, ऑप्टिकल स्टोर मैनेजर, मेडिकल सेल्स एवं प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट, हॉस्पिटल आई-केयर मैनेजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट, ऑप्थैल्मिक उपकरण विशेषज्ञ, अपवर्तन विशेषज्ञ, कॉन्टैक्ट लेंस स्पेशलिस्ट, पीडियाट्रिक ऑप्टोमेट्रिस्ट और जेरियाट्रिक ऑप्टोमेट्रिस्ट।
- प्रमुख करियर क्षेत्र: मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान, सरकारी अस्पताल, निजी आई हॉस्पिटल, चश्मा एवं लेंस निर्माण उद्योग, टेलीमेडिसिन एवं टेली-ऑप्टोमेट्री कंपनियां, रक्षा सेवा (आर्मी, नेवी, एयर फोर्स मेडिकल विभाग), सरकारी स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य संगठन, आई रिसर्च संस्थान, मेडिकल कॉलेज, निजी आई क्लिनिक और कॉर्पोरेट आई-केयर सेंटर।
- उच्च शिक्षा के अवसर: पीएच.डी. इन ऑप्टोमेट्री, फेलोशिप इन कॉन्टैक्ट लेंस, पीएच.डी. इन विजन साइंस, फेलोशिप इन मेडिकल रेटिना, फेलोशिप इन पीडियाट्रिक ऑप्टोमेट्री, हेल्थकेयर मैनेजमेंट कोर्स, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) और पीएच.डी. इन ऑप्थैल्मिक साइंसेज।
संबंधित लेख: बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स क्या है?
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कोर्स वेतन
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) कार्यक्रम पूरा करने के बाद उम्मीदवार का वेतन कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करता है। इनमें मुख्य रूप से कार्य क्षेत्र (सरकारी या निजी), नौकरी का पद, शहर, कार्य भूमिका, शैक्षणिक योग्यता, पेशेवर कौशल, विशेषज्ञता और कार्य अनुभव शामिल हैं। नीचे M.Optom के बाद विभिन्न पदों के अनुसार मिलने वाले अनुमानित वेतन की संरचना प्रस्तुत की गई है।
| करियर पद | अनुमानित वार्षिक वेतन |
| क्लिनिकल ऑप्टोमेट्रिस्ट | ₹3 – ₹6 लाख |
| कंसल्टेंट ऑप्टोमेट्रिस्ट | ₹6 – ₹9 लाख |
| जेरियाट्रिक ऑप्टोमेट्रिस्ट | ₹4 – ₹10 लाख |
| विजन थेरेपिस्ट | ₹5 – ₹7 लाख |
| पीडियाट्रिक ऑप्टोमेट्रिस्ट | ₹5 – ₹8 लाख |
| निजी आई क्लिनिक | ₹10 – ₹20 लाख+ |
ऑप्टोमेट्री छात्रों के लिए बेहतर लैपटॉप (View)
कुछ संबंधित प्रश्न: FAQs
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री क्या है?
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) एक दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम है, जो आँखों की जांच, दृष्टि दोष, कॉन्टैक्ट लेंस, लो विजन, नेत्र रोग, विजन थेरेपी और आधुनिक आई-केयर तकनीकों के बारे में ज्ञान देने पर केंद्रित है।
एम.ऑप्टोम कोर्स की अवधि कितनी होती है?
एम.ऑप्टोम कोर्स की अवधि 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) होती है। जिसमे मुख्य रूप से थ्योरी, व्यावहारिक, क्लिनिकल ट्रेनिंग तथा शोध परियोजनाएँ शामिल होती हैं।
M.Optom की फीस कितनी होती है?
भारत में मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री स्नातकोत्तर की फीस कॉलेज के अनुसार लगभग ₹50,000 से ₹6.5 लाख तक हो सकती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम जबकि निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में अपेक्षाकृत अधिक होती है।
M.Optom के बाद सरकारी नौकरी कहा मिल सकती है?
एम.ऑप्टोम (मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री) कार्यक्रम के बाद सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य विभाग, रक्षा सेवाओं और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
एम.ऑप्टोम कोर्स करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
एम.ऑप्टोम स्नातकोत्तर कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Optom (Bachelor of Optometry) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। स्नातक में कम से कम 50%–55% अंक होना अनिवार्य है।
निष्कर्ष:
मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (M.Optom) उन छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट और करियर-उन्मुख स्नातकोत्तर कार्यक्रम है, जो नेत्र चिकित्सा (Eye Care) के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयुक्त है, जो बिना एमबीबीएस या बीडीएस जैसे लंबे मेडिकल कोर्स किए नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर बेहतर करियर अवसर प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आपने B.Optom (बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री) पूरा कर लिया है और उच्च शिक्षा के माध्यम से अपनी पेशेवर योग्यता को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं, तो M.Optom कार्यक्रम 2026 में आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
छात्रों, इस ब्लॉग लेख में हमने एम.ऑप्टोम कार्यक्रम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं- जैसे पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, विशेषज्ञताएँ, प्रमुख संस्थान, फीस, करियर विकल्प और अनुमानित वेतन की विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको M.Optom से संबंधित आपके सभी प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर मिल गए होंगे। यदि अभी भी आपको एम.ऑप्टोम कार्यक्रम या इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है या आप हमे कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो कमेंट के द्वारा हमसे संपर्क कर सकते हैं। धन्यवाद!
