CLAT Exam Details in Hindi: CLAT भारत की एक राष्ट्रीय स्तर प्रवेश परीक्षा है, यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो भारत के प्रतिष्ठित लॉ विश्वविद्यालयों और उनके सहयोगी संस्थानों में बैचलर लॉ तथा मास्टर्स लॉ कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। CLAT परीक्षा कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Consortium of NLU) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत के सर्वश्रेठ नेशनल लॉ कॉलेजों में प्रवेश दिलाना हैं।
जिन छात्रों का सपना कानून की पढ़ाई करना है, उनके लिए CLAT परीक्षा एक बेहतर विकल्प है। इस परीक्षा की मदद से छात्र बैचलर लॉ और मास्टर्स लॉ कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं। CLAT परीक्षा स्कोर कार्ड के माध्यम से छात्र भारत के लगभग 22 लॉ कॉलजों में प्रवेश ले सकते हैं। आज इस ब्लॉग लेख में आप विस्तार से जानने वाले हैं, कि CLAT परीक्षा क्या होती है? और इस परीक्षा के उद्देश्य क्या हैं। इसके अलावा आप यह भी जानेंगे की CLAT परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के टिप्स क्या हैं।
परीक्षा का नाम | कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट- CLAT |
परीक्षा संचालन | कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित परीक्षा) |
परीक्षा स्तर | बैचलर स्तर (CLAT UG) मास्टर्स स्तर (CLAT PG) |
प्रश्नों के प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ) |
समय अवधि | 2 घंटे |
नकारात्मक अंक | गलत उत्तर – 0.25 अंक काटे जाएंगे |
उद्देश्य | NLUs में स्नातक और स्नातकोत्तर लॉ में प्रवेश |
CLAT Exam Details in Hindi: सीएलएटी परीक्षा क्या है?
CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे भारत की 22 प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) और 60 से अधिक सार्वजनिक व निजी संस्थानों में बैचलर लॉ और मास्टर्स लॉ प्रोग्रामों के लिए आयोजित किया जाता है। कानूनी क्षेत्र में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए CLAT परीक्षा एक बेहतरीन विकल्प है। इस परीक्षा को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLU) आयोजित की जाता है, जिसमे 12वीं उत्तीर्ण छात्र (BA LLB, BBA LLB, BSC LLB, B. Com LLB) और LLB स्नातक उत्तीर्ण छात्र LLM प्रोग्रामों के लिए CLAT परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा को आप ऐसे समझ सकते हैं, जैसे कि भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए CUET परीक्षा देना होता है, ठीक उसी प्रकार भारत के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और उनके सहयोगी संस्थानों में लॉ की पढ़ाई करने के लिए CLAT प्रवेश परीक्षा देना पड़ता है।
CLAT परीक्षा के उद्देश्य
सीएलएटी परीक्षा आयोजित करने का कोई एक मुख्य उद्देश्य नहीं है। CLAT परीक्षा भारत की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बैचलर लॉ और मास्टर लॉ प्रोग्राम के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को आयोजित करने के कुछ ठोस उद्देश्य नीचे दिए गए हैं।
- योग्यता का चयन: CLAT परीक्षा भारत की 22 प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और संबंधित संस्थानों में बैचलर लॉ और मास्टर्स लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य छात्रों का आकलन करने का कार्य करती है। इस परीक्षा के द्वारा केवल योग्य छात्रों को प्रवेश मिलता है।
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश: जिन छात्रों का सपना लॉ की पढाई भारत के सर्वश्रेष्ठ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में करना है, उन छात्रों के लिए CLAT परीक्षा एक बेहतरीन विकल्प है।
- करियर विकल्प: CLAT परीक्षा छात्रों को कानून की पढ़ाई पढ़ने तक सीमित नहीं है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश पाने वाले छात्र अपने करियर जीवन में सामाजिक सेवाओं, वकालत, कॉर्पोरेट लॉ और कानूनी शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे सकते हैं।
CLAT परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड
CLAT (Common Law Admission Test) परीक्षा में भाग लेने के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए मानदंड कोर्सों के अनुसार निर्धारित किया गया है। CLAT परीक्षा के लिए पात्रता बैचलर और मास्टर्स प्रोग्राम दोनों के लिए अलग-अलग है, नीचे विस्तार से मानदंड निर्देश दिए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
CLAT परीक्षा में भाग लेने के लिए, नीचे बैचलर लॉ और मास्टर लॉ दोनों कोर्सों के पात्रताओं को दर्शाया गया है।
CLAT UG (LLB) प्रोग्राम के लिए पात्रता
- छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- CLAT परीक्षा में आवेदन के लिए सामान्य/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित है
- एससी/एसटी छात्रों के लिए 40% अंक निर्धारित हैं।
- वर्तमान समय में 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र भी CLAT परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं, हालांकि दाखिला के समय उन्हें 12वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।
CLAT PG (LLM) प्रोग्राम के लिए पात्रता
- CLAT PG एलएलएम प्रोग्राम में आवेदन के लिए छात्र ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB किया हो।
- सामान्य/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई वर्ग के छात्रों को CLAT परीक्षा में आवेदन के लिए 55% अंक निर्धारित है।
- SC/ST छात्रों के लिए 45% अंक निर्धारित किए गए हैं।
- जो छात्र LLB अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले है, वे भी CLAT परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष के आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के समय सभी योग्यता का प्रमाण देना होगा।
आयु सीमा:
- CLAT परीक्षा में बैचलर लॉ और मास्टर लॉ दोनों के लिए किसी भी प्रकार की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
राष्ट्रीयता:
- भारत का कोई भी नागरिक CLAT परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
- एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी प्रवेश प्रक्रिया में कुछ-कुछ बदलाव हो सकते हैं।
CLAT परीक्षा पैटर्न
CLAT (Common Law Admission Test) परीक्षा पैटर्न स्नातक प्रोग्राम और स्नाकोत्तर प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग है। CLAT UG परीक्षा पैटर्न कोर्स के प्रकार अनुसार निर्धारित होता है, वहीं PG परीक्षा पैटर्न केवल एक प्रकार का होता है। CLAT परीक्षा पैटर्न स्नातक और स्नाकोत्तर के लिए नीचे विस्तार से दिया गया है।
CLAT UG परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | वेटेज (%) |
अंग्रेजी भाषा (English Language) | 22-26 | 22-26 | 20% |
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (GK & Current Affairs) | 28-32 | 28-32 | 25% |
कानूनी तर्क (Legal Reasoning) | 28-32 | 28-32 | 25% |
तार्किक तर्क (Logical Reasoning) | 22-26 | 22-26 | 20% |
मात्रात्मक तकनीक (Quantitative Techniques) | 10-14 | 10-14 | 10% |
कुल | 120 प्रश्न | 120 | 100% |
CLAT PG परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
संवैधानिक कानून (Constitutional Law) | 60 | 60 |
अन्य विधायी विषय (पारिवारिक कानून, आपराधिक कानून, कंपनी कानून, संपत्ति कानून, न्यायशास्त्र अपकृत्य, श्रम और औद्योगिक कानून) | 60 | 60 |
कुल | 120 | 120 |
- CLAT UG परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
- परीक्षा की समय अवधि कुल 2 घंटे (120 मिनट) होती है।
- सभी प्रश्न अंग्रेजी भाषा में लागू होते हैं।
- CLAT UG परीक्षा भी पेपर-पेन आधारित मोड़ होती है।
CLAT परीक्षा सिलेबस
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा CLAT का सिलेबस यूजी और पीजी परीक्षा के आधार पर निर्धारित किया गया है। CLAT परीक्षा का सिलेबस बैचलर लॉ छात्रों के लिए अलग और मास्टर्स लॉ छात्रों के लिए अलग डिजाइन किया गया है। नीचे CLAT परीक्षा से संबंधित सिलेबस, UG और PG दोनों परीक्षाओं के लिए दिया गया है।
CLAT UG परीक्षा सिलेबस:
CLAT UG परीक्षा में कुल 5 खंड होते हैं, जिनके प्रत्येक खंड का सिलेबस नीचे दिया गया है।
- अंग्रेजी भाषा (English Language): Vocabulary, Fill in the blanks, Synonyms & Antonyms, Grammar, Idioms & Phrases, Reading Comprehension, Para Jumbles, Cloze Test, Sentence Matching, Spotting Errors.
- सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (GK & Current Affairs): पुरस्कार एवं सम्मान, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सरकारी योजनाएँ, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण तिथियां और घटनाएं।
- कानूनी तर्क (Legal Reasoning): संवैधानिक कानून, अनुबंध अधिनियम, अंतर्राष्ट्रीय कानून, भारतीय संविधान, सिविल कानूनों की आधारभूत अवधारणाएँ, दंड संहिता, मौलिक अधिकार, कानूनी शब्दावली, कानूनी नियम और उनका अनुप्रयोग।
- तार्किक तर्क (Logical Reasoning): कोडिंग-डिकोडिंग, विकल्पों में सही तर्क ढूंढना, सिलॉगिज्म, श्रृंखला, समानता और भिन्नता, वर्णमाला, आरेखीय तर्क, रक्त संबंध, बैठने की व्यवस्था, कैलेंडर और घड़ी, दिशा एवं दूरी, वेन आरेख, कथन और निष्कर्ष, और आकृति श्रृंखला।
- मात्रात्मक तकनीक (Quantitative Techniques): औसत, प्रतिशत, अंकगणित, बीजगणित, रेखा गणित, ग्राफ, संभावना, वर्गमूल और घनमूल, सरलीकरण, प्रायिकता, ज्यामिति, सांख्यिकी, अनुपात और समानुपात, भिन्न और दशमलव, और क्रमचय और संचय।
CLAT PG परीक्षा सिलेबस
CLAT UG परीक्षा में मुख्यता दो खंड पर प्रश्न आधारित होते हैं। इस परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 120 होती है, जिसमे दो खंड (संवैधानिक कानून, और अन्य विधायी विषय) शामिल है। CLAT PG परीक्षा का सिलेबस नीचे दिया गया है।
- संवैधानिक कानून (Constitutional Law): भारतीय संविधान, संविधान की विशेषताएँ, मौलिक अधिकार, संविधान का विकास, संविधान का इतिहास, समानता का अधिकार, राज्य के नीति निदेशक तत्व, मौलिक कर्तव्य और अन्य संविधान से संबंधित प्रश्न।
- अन्य विधायी विषय: न्याय के सिद्धांत, संविदा कानून, कर कानून, विशेष अनुबंध, विधिक यथार्थवाद, संपत्ति कानून, प्रशासनिक कानून, औद्योगिक कानून, अंतर्राष्ट्रीय कानून, बौद्धिक संपदा अधिकार और पर्यावरण कानून।
CLAT परीक्षा आवेदन प्रक्रिया
CLAT परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होता है। नीचे कुछ स्टेप दिए गए हैं, जिन्हे फॉलो करके CLAT परीक्षा में UG और PG दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- CLAT परीक्षा आवेदन के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके फॉर्म पेज पर लॉग इन करें।
- फॉर्म के सभी जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ें, और सब कुछ स्पष्ट जानकारियां भरें।
- फॉर्म भरते समय नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, शैक्षणिक योग्यता, कोर्स प्रकार, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की अच्छे से जाँच कर लें।
- सब जानकारी भरने के बाद फॉर्म जमा कर दें और शुल्क भुगतान करें। ध्यान दें, शुल्क भुगतान ऑनलाइन ही होता है।
दस्तावेज:
CLAT परीक्षा से संबंधित सभी प्रमुख दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।
- 10वीं/12वीं मार्कशीट व प्रमाण पत्र (UG प्रोग्राम के लिए)
- LLB मार्कशीट या प्रमाण पत्र (PG प्रोग्राम के लिए)
- आधार कार्ड
- स्कैन किया हुआ फोटो और हस्ताक्षर
- जाती प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ ले रहे हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- प्रवेश पत्र (परीक्षा के समय)
CLAT परीक्षा शुल्क
श्रेणी (Category) | परीक्षा शुल्क (Fee) |
सामान्य (General) | ₹4,000 |
ओबीसी (OBC) | ₹4,000 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | ₹4,000 |
एससी/एसटी (SC/ST) | ₹3,500 |
CLAT परीक्षा तैयारी टिप्स
CLAT (Common Law Admission Test) परीक्षा की तैयारी करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है। CLAT परीक्षा भारत के सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची में शामिल है। इस परीक्षा की तैयारी करते समय कई मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए CLAT परीक्षा की तैयारी के लिए खास रणनीति का होना बेहद जरूरी है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे कुछ खास तैयारी टिप्स दिए गए हैं, जिन्हे उपयोग करके CLAT परीक्षा की तैयारी कर सकते है।
- मॉक टेस्ट: परीक्षा पैटर्न को समझने, कमजोरी को पहचानने, प्रश्नों को हल करने और समय प्रबंधन को मापने के लिए मॉक टेस्ट बेहतरीन उपाय है। एक सप्ताहिक मॉक टेस्ट CLAT परीक्षा की तैयारी मजबूत करने का कार्य कर सकता है।
- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझें: CLAT परीक्षा की तैयारी सफलतापूर्वक सफल बनाने के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से पहले समझ लें। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को बेहतरीन तरीके से समझ कर, उसके अनुसार तैयारी करना शुरू करें।
- समय प्रबंधन: तैयारी के दौरान समय प्रबंधन का खास ध्यान दें। CLAT परीक्षा की तैयारी के लिए सभी खंडों के अनुसार समय तय करें, और तय किए गए समय के अनुसार नियमित अध्ययन करें।
- करंट अफेयर्स पर ध्यान दें: CLAT परीक्षा में करंट अफेयर्स खंड बहुत ही मूल्यवान विषय है। करंट अफेयर्स विषय की तैयारी के लिए रोजाना समाचार पत्र पढ़ें, इसके अलावा महत्वपूर्ण घटनाओं पर ध्यान देने की कोशिश करें।
- अंग्रेजी विषय: इस बात का बिल्कुल ध्यान रखें, कि CLAT के सभी प्रश्न अंग्रेजी भाषा में निर्धारित होते हैं। प्रश्नों को आसानी से समझने और अंग्रेजी भाषा विषय की तैयारी करने के लिए अंग्रेजी पर अधिक ध्यान दें। अंग्रेजी में पकड़ मजबूत बनाने के लिए खुद से अंग्रेजी भाषा बोलने की कोशिश करें।
- पुराने प्रश्न पेपर: परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, प्रश्नों के प्रकारों और अन्य पहलुओं को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पेपर सहायता कर सकते हैं। CLAT परीक्षा के पुराने प्रश्न पत्र इंटरनेट से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, लगभग पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों की सहायता ले सकते हैं।
- नियमित अभ्यास: गणित और तार्किक तर्क जैसे विषयों की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास करना सबसे जरूरी है। इस बात का ध्यान दें, कि रोजाना कम से कम 5-6 घंटे सभी विषयों के अनुसार अभ्यास करें। हालांकि इस बात का भी ध्यान दें, कि अभ्यास करते समय बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें। तनाव के घिराव से बचाव के लिए अध्ययन करते समय ब्रेक लेना बेहद आवश्यक है।
- टाइम टेबल: किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय सारणी का उपयोग करके रणनीति बनाना बेहद जरूरी है। CLAT परीक्षा एक छात्र के लिए बड़ा लक्ष्य हो सकता है। एक बेहतर टाइम टेबल छात्र के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभा सकता है।
निष्कर्ष:
CLAT यानी कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा कानून की पढ़ाई में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है। इस परीक्षा की सहायता से भारत के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और उनके सहयोगी कॉलजों में बैचलर लॉ और मास्टर्स लॉ प्रोग्रामों में प्रवेश ले सकते हैं। आज आपने इस लेख में जाना है, कि CLAT परीक्षा क्या होती है, और इस परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न तथा तैयारी टिप्स क्या हैं।
उम्मीद है कि CLAT परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जरूर हासिल हुई होगी। यदि आप CLAT परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो इस परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझें, और परीक्षा की तैयारी करें।
कुछ संबंधित प्रश्न: FAQs
CLAT की योग्यता क्या होनी चाहिए?
CLAT परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्यता प्रोग्राम के अनुसार निर्धारित की गई है। बैचलर लॉ में प्रवेश लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण और मास्टर्स लॉ के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
CLAT कौन सी परीक्षा है?
CLAT को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट कहा जाता है। यह परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई करने के लिए, एलएलबी और एलएलएम प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आयोजित की जाती है।
CLAT परीक्षा की फीस कितनी होती है?
CLAT परीक्षा की शुल्क समान्य, ओबीसी वर्ग के लिए 4000 और एससी/एसटी वर्ग के लिए 3500 निर्धारित है।
CLAT का सिलेबस क्या है?
CLAT परीक्षा का सिलेबस 5 खंडों में विभाजित होता है। वे 5 खंड अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक विषय हैं।