मेडिकल क्षेत्र केवल डॉक्टरों और नर्सों तक सीमित नहीं होता, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में एक लैब टेक्नीशियन की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। एक लैब टेक्नीशियन का कार्य रक्त, मल, मूत्र, थूक और अन्य नमूनों की जाँच करके रिपोर्ट तैयार करना होता है, जिसके आधार पर डॉक्टर आगे का इलाज तय करते हैं। यदि आप 2026 में ऐसे कोर्स की तलाश में हैं, जो कम समय में मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करे तो DMLT Course अच्छा विकल्प है।
यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो नर्सिंग, एमबीबीएस या बीडीएस जैसे अधिक लंबे समय वाले कोर्स नहीं करना चाहते, लेकिन मेडिकल क्षेत्र में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। यदि आप 2026 में डीएमएलटी में दाखिला लेने की योजना बना रहे है तो यह लेख संपूर्ण जानकारी देने वाला हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि डीएमएलटी कोर्स क्या है और इसे करने के लिए पात्रता, सिलेबस, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, शीर्ष संस्थान और करियर विकल्प क्या हैं।

| कोर्स का नाम | मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DMLT) |
| अवधि | 2 वर्ष (चार सेमेस्टर) |
| पात्रता मानदंड | 10+2 (PCB) |
| प्रवेश | मेरिट आधारित / प्रवेश-आधारित |
| फीस | संस्थान पर निर्भर |
| करियर विकल्प | लैब तकनीशियन, क्लीनिकल असिस्टेंट, ब्लड बैंक, निजी अस्पताल |
डीएमएलटी कोर्स क्या है? DMLT Course in Hindi
डीएमएलटी (DMLT) का पूरा नाम Diploma in Medical Laboratory Technology है। यह एक दो वर्षीय पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स है जिसे हिंदी में मेडिकल प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी भी कहा जाता है। यह डिप्लोमा कोर्स विशेष रूप से उन छात्रों के लिए होता है जो मेडिकल लैब टेक्नीशियन के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स के दौरान छात्रों को चिकित्सा परीक्षण, रक्त नमूना विश्लेषण, ऊतक परीक्षण और सूक्ष्मजीवविज्ञानी विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों का सैद्धांतिक, नैदानिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
डीएमएलटी कोर्स क्यों चुनें?
डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) कोर्स चुनने के कई प्रमुख ठोस और व्यावहारिक कारण हो सकते हैं। इस कोर्स की एक बड़ी खासियत यह है कि जो छात्र डॉक्टर या नर्स नहीं बनना चाहते, लेकिन मेडिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एक बेहतर विकल्प है। नीचे कुछ खास कारणों को स्पष्ट किया गया है कि DMLT Course क्यों चुनें।
- कम फीस में बेहतर करियर: एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग कोर्स की तुलना में डीएमएलटी की फीस बहुत कम होती है। जिस प्रकार मेडिकल क्षेत्र में एक डॉक्टर और नर्स बहुत खास होते हैं, उसी प्रकार एक लैब टेक्नीशियन भी अहम भूमिका निभाता है। कम फीस में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
- जल्दी नौकरी पाने का अवसर: मेडिकल क्षेत्र में 12वीं बाद जल्दी नौकरी दिलाने में डीएमएलटी कोर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दो वर्षीय डीएमएलटी डिप्लोमा कोर्स कम समय में जल्दी सफलता पाने के बेहतरीन साधन है।
- हेल्थकेयर सेक्टर में मांग: आज के समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में टेक्नीशियन की बढ़ती मांग के कारण युवाओं में डीएमएलटी कोर्स आकर्षक बन गया है। नई-नई बीमारियों के उभरने के कारण कुशल लैब टेक्नीशियन्स में प्रतिदिन वृद्धि देखी जा रही है।
- उच्च शिक्षा और ग्रोथ के अवसर: डीएमएलटी कोर्स न केवल डिप्लोमा तक सीमित है, बल्कि इस कोर्स को समाप्त करने के बाद BMLT (Bachelor of Medical Laboratory Technology), BSc in Microbiology, MSc in Lab Technology और MBA in Hospital Management जैसे उच्च शिक्षा के विकल्प चुन सकते हैं, जिससे करियर ग्रोथ के नए रास्ते खुलने की संभावनाएँ हैं।
- करियर की स्थिरता: स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर की कोई कमी नहीं हो सकती क्योंकि तकनीकी विकास और बदलती जीवनशैली के साथ नई-नई बीमारियाँ भी उभर रही है। ऐसे में डीएमएलटी कोर्स इस पेशे में स्थायी और सुरक्षित करियर अवसर प्रदान कर सकता है।
DMLT कोर्स पात्रता
2026 में डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को कुछ बुनियादी पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य होता है। इस दो वर्षीय पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक मानदंडों की जानकारी दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता:
- डीएमएलटी कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- 12वीं में विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) विषय होना अनिवार्य है।
न्यूनतम अंक:
- उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 45%–50% अंक होना आवश्यक है।
- कुछ प्रतिष्ठित पैरामेडिकल संस्थानों में 55% या इससे अधिक अंक भी लागू हो सकते हैं।
आयु सीमा:
- डीएमएलटी कोर्स में दाखिला लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कोई निश्चित आयु सीमा निर्धारित नहीं है, हालाँकि कुछ कॉलेज और संस्थान अपनी प्रवेश नीति के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कम से कम 17 वर्ष निर्धारित करते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया:
दो वर्षीय डीएमएलटी पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश दो तरीकों से होता है प्रवेश परीक्षा और मेरिट योग्यता आधारित।
- मेरिट-आधारित प्रवेश: कुछ निजी संस्थान और पैरामेडिकल कॉलेज डीएमएलटी कोर्स में छात्रों का चयन मेरिट आधार पर करते हैं। जिसके लिए छात्रों को पहले उस संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद 12वीं के अंको के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है, उसके बाद चयनित हुए छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के बाद सीट आवंटित कर दी जाती है।
- प्रवेश परीक्षा-आधारित प्रवेश: कुछ प्रतिष्ठित संस्थान और पैरामेडिकल कॉलेज डीएमएलटी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) आयोजित करते हैं। प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही सीट आवंटित की जाती है।
महत्वपूर्ण कौशल:
डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) कोर्स करने के लिए केवल शैक्षणिक मानदंड ही आवश्यक नहीं है, बल्कि कुछ बुनियादी और व्यावहारिक कौशलों का ज्ञान होना भी जरूरी है। नीचे डीएमएलटी कोर्स करने के लिए कुछ आवश्यक कौशलों की जानकारी दी गई है।
- बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान
- रिपोर्ट तैयार करना
- विश्लेषण क्षमता
- समस्या समाधान कौशल
- समय प्रबंधन
- मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का उपयोग
- गलतियों से सीखने की क्षमता
- स्वच्छता जागरूकता
- लैब सुरक्षा नियमों का पालन
- संचार कौशल
- टीम के साथ काम करने की क्षमता
DMLT कोर्स प्रमुख विषय
डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) कोर्स का सिलेबस पैरामेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय अनुसार थोड़ा भिन्न हो सकता है, लेकिन सेमेस्टर अनुसार पढ़ाए जाने वाले विषय लगभग एक ही समान होते हैं। यह दो वर्षीय पैरमेडिकल डिप्लोमा कोर्स व्यावहारिक ज्ञान, लैब तकनीकों और कौशल विकास पर केंद्रित होता है। नीचे वर्ष अनुसार डीएमएलटी कोर्स में पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों की सूची दी गई है।
- पहला वर्ष (Year 1): एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान, नैदानिक जैव रसायन, रुधिर विज्ञान, तकनीकी सूक्ष्म जीव विज्ञान, हीमेटोलॉजी का परिचय, लैब सुरक्षा एवं वेस्ट मैनेजमेंट, बायोकैमिस्ट्री के मूल सिद्धांत, क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री- I, ब्लड बैंकिंग की मूल बातें, पैरासिटोलॉजी, सामान्य पैथोलॉजी और क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी- I आदि।
- दूसरा वर्ष (Year 2): क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री – II, इम्यूनोलॉजी एवं सीरोलॉजी, क्लिनिकल हीमेटोलॉजी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, उपकरण तकनीक, हिस्टोपैथोलॉजी एवं साइटोलॉजी, आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी, क्लिनिकल लैब मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन और लैबोरेटरी इंस्ट्रूमेंटेशन और तकनीक आदि।
- प्रैक्टिकल: लैब मैनेजमेंट प्रैक्टिस, पैथोलॉजी लैब में इंटर्नशिप, स्लाइड माइक्रोटॉमी, इम्यूनोलॉजी टेस्ट, यूरिन टेस्ट, खून टेस्ट, माइक्रोबियल स्टेनिंग और लैब उपकरणों का परिचय आदि।

DMLT कोर्स प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं
डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) में प्रवेश के लिए कई राष्ट्रीय संस्थान, राज्य सरकारें और निजी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। इन परीक्षाओं का उद्देश्य ऐसे छात्रों का आकलन करना है, जो डीएमएलटी पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स के लिए वरणीय हो। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षाओं की सूची दी गई है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएँ:
- AIIMS Paramedical Entrance Test
- CUET UG (कुछ विश्वविद्यालय DMLT/Paramedical के लिए CUET स्वीकार करते हैं)
- JIPMER Paramedical Entrance Exam
- NEET (कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए)
- Manipal Entrance Test
- SRMJEEE Paramedical Admissions
राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाएँ:
- Uttar Pradesh Common Paramedical Entrance Test (UP CPET)
- Rajasthan Paramedical Admission Test
- Delhi Paramedical Entrance
- West Bengal Paramedical Entrance
- Punjab Paramedical Entrance Test
- Tamil Nadu Paramedical Admissions
- Andhra Pradesh Paramedical Entrance
- Maharashtra Paramedical Entrance
विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षाएँ:
- AMU Paramedical Admission Test
- Jamia Millia Islamia Paramedical Test
- PGIMER Paramedical Entrance
- Manipal University Paramedical Entrance
- Sharda University Paramedical Admissions
- VIT Paramedical Entrance Test
- Galgotias University Paramedical Entrance
DMLT कोर्स प्रमुख संस्थान
भारत में डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कई प्रमुख पैरामेडिकल कॉलेज, सरकारी संस्थान और निजी विश्वविद्यालय मौजूद हैं। नीचे कुछ प्रमुख संस्थानों की सूची दी गई है।
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS Delhi)
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur)
- बीएचयू आयुर्विज्ञान संस्थान, वाराणसी
- जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ
- आईपीजीएमईआर, कोलकाता
- एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर
- स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
- एसआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र, चेन्नई
- गल्गोटियास विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा
- सिंबायोसिस स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान, पुणे
- इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ
- रामा विश्वविद्यालय, कानपुर
- जी.डी. गोयंका विश्वविद्यालय, गुरुग्राम
- एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा
- कैलिंगा आयुर्विज्ञान संस्थान (किम्स), भुवनेश्वर
- डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, पुणे
- सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंडीगढ़
- सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम
- संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ
- एपेक्स विश्वविद्यालय, जयपुर
DMLT कोर्स आवेदन प्रक्रिया
डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल और जटिल है, लेकिन राज्य और निजी विश्वविद्यालय स्तर पर थोड़ी भिन्न हो सकती है। नीचे डीएमएलटी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।
- अनुसंधान और शॉर्टलिस्टिंग: सरकारी और निजी पैरामेडिकल कॉलेज संस्थानों की सूची तैयार करें, जिसमे आप प्रवेश लेना चाहते हो। जिस संस्थान में प्रवेश पाने की इच्छा हो उसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर पात्रता, आयु, प्रवेश प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा सिलेबस अच्छे से जाँच लें।
- ऑनलाइन आवेदन: अधिकांश संस्थानों में डीएमएलटी पैरामेडिकल कोर्स में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर सबसे पहले एडमिशन पोर्टल खोलें और रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें: पंजीकरण के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आवेदन पत्र पोर्टल में लॉगिन करें। अब व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिणक विवरण, पता, संपर्क विवरण, कोर्स और संस्थान से संबंधित जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड: अंत में सभी प्रमुख दस्तावेजों को स्कैन करके सही फॉर्मेट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क: अंतिम प्रक्रिया हो जाने के बाद अब पत्र जमा (Submit कर दें और आवेदन शुल्क भुगतान करें। आवेदन शुल्क सभी संस्थानों में अलग-अलग होती है। UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग के माध्यम से शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
- प्रवेश परीक्षा/मेरिट लिस्ट: चुनें गए संस्थान में यदि प्रवेश परीक्षा लागू है, तो निर्धारित तिथि में प्रवेश परीक्षा दें। यदि प्रवेश मेरिट आधारित है, तो 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाती है।
- काउंसलिंग और सीट आवंटित प्रक्रिया: अब प्रवेश परीक्षा परिणाम या मेरिट सूची जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है। जिसमे आप अपनी अपनी रैंक अनुसार संस्थान का चयन कर सकते हैं।
- दस्तावेज सत्यापन और फीस: यह इस प्रक्रिया का आखरी चरण है, जिसमे सीट आवंटित होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और कोर्स की फीस जमा करनी होती है।
आवश्यक दस्तावेज:
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड)
- पासपोर्ट आकार फोटो
- प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- T. C. प्रमाण पत्र

DMLT कोर्स फीस
भारत में डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) पैरामेडिकल कोर्स की फीस सरकारी मेडिकल कॉलेजों, निजी संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अलग-अलग निर्धारित होती है। इस कोर्स की फीस विभिन्न सुविधाओं जैसे ट्यूशन शुल्क, छात्रावास फीस, मेस शुल्क, पुस्तकालय, लैब शल्क और परीक्षा शुल्क पर निर्भर करती है। नीचे संस्थान के प्रकार के अनुसार डीएमएलटी कोर्स की अनुमानित फीस संरचना दी गई है।
| संस्थान/कॉलेज | वार्षिक शुल्क (₹) | कुल शुल्क (2 वर्ष) |
| सरकारी पैरामेडिकल कॉलेज | ₹15,000 – ₹40,000 | ₹30,000 – ₹80,000 |
| निजी कॉलेज | ₹30,000 – ₹1,00,000+ | ₹60,000 – ₹2,00,000+ |
| विश्वविद्यालय | ₹40,000 – ₹1.5 लाख | ₹80,000 – ₹3 लाख |
DMLT कोर्स करियर विकल्प
डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) कोर्स करने के बाद नौकरी और उच्च शिक्षा दोनों ही अवसर प्राप्त होते हैं। छात्र अपनी रुचि, लक्ष्य और परिस्थितियों अनुसार तय करते हैं वे तुरंत नौकरी करना चाहते हैं या आगे की पढ़ाई। नौकरी की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कई करियर विकल्प उपलब्ध हैं।
प्रमुख नौकरी विकल्प:
दो वर्षीय डीएमएलटी पैरामेडिकल कोर्स करने के बाद नौकरी के कई अवसर उपलब्ध हैं। नीचे कुछ प्रमुख पदों के बारे में बताया गया है।
- मेडिकल लैब टेक्नीशियन: डीएमएलटी करने के बाद यह सबसे समान पद है जिसमे लैब में होने वाले टेस्ट कार्यों को करना होता है।
- लैब सुपरवाइजर: लैब टेक्नीशियन के तौर पर कार्य करने के बाद जब अनुभव की प्राप्ति हो जाती है, तब लैब ऑपरेशन और अन्य टेक्नीशियन्स की देखरेख की जिम्मेदारी के लिए सुपरवाइजर पद पर कार्य कर सकते हैं।
- फ्लीबोटोमिस्ट: इस पद में कार्य करने वाले व्यक्ति को मरीज का ब्लड सैंपल लेना होता है।
- पैथोलॉजी लैब असिस्टेंट: मुख्य पद पर कार्य कर रहे व्यक्ति के साथ सहायक के रूप में कार्य करना।
- ब्लड बैंक टेक्नीशियन: ब्लड बैंक में रक्त के भंडारण, संग्रह और विवरण की देखरेख करना।
- रिसर्च असिस्टेंट: फार्मा कम्पनी और रिसर्च सेंटर में सहायक रिसर्च वर्कर के रूप में कार्य करना।
- फॉरेंसिक लैब तकनीशियन: फोरेंसिक लैब में कार्य करना।
- माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहायक: सूक्ष्म जीव टेस्टिंग लैब में सहायक के रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति।
प्रमुख करियर क्षेत्र:
- सरकारी और निजी अस्पताल
- मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर
- अंग बैंक
- ब्लड बैंक
- पब्लिक हेल्थ ऑर्गनाइजेशन
- फार्मास्युटिकल कंपनियाँ
- डायग्नोस्टिक लैबोरेटरीज
- स्वास्थ्य विभाग
संबंधित लेख: 2026 में सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा कोर्स कैसे करें?
उच्च शिक्षा के अवसर:
- BMLT (Bachelor of Medical Laboratory Technology)
- B.Sc. MLT (Medical Laboratory Technology)
- M.Sc. Clinical Biochemistry
- B.Sc. Microbiology
- B.Sc. Pathology
- PG Diploma in Forensic Science
- M.Sc. Microbiology
DMLT कोर्स सैलरी
भारत में डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) करने के बाद सैलरी व्यक्ति के कार्य, अनुभव, पद, कार्यस्थल (सरकारी या निजी) और कौशल पर निर्भर सकती है। नीचे दी गई तालिका में सरकारी और निजी क्षेत्र अनुसार डीएमएलटी के बाद मिलने वाली शुरुआती अनुमानित सैलरी का विवरण प्रस्तुत किया गया है।
| क्षेत्र | पद | प्रारंभिक सैलरी (₹/माह) |
| सरकारी | Lab Technician, Lab Assistant, Blood Bank Technician | ₹15,000 – ₹25,000 |
| निजी | Clinical Lab, Research Assistant, Cytology | ₹12,000 – ₹18,000 |
कुछ संबंधित प्रश्न: FAQs
DMLT और BMLT में क्या अंतर है?
डीएमएलटी (Diploma in Medical Laboratory Technology) एक दो वर्ष का पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स है, जबकि बीएमएलटी (Bachelor of Medical Laboratory Technology) एक तीन वर्ष का स्नातक डिग्री प्रोग्राम है।
डीएमएलटी की फीस कितनी होती है?
डीएमएलटी कोर्स की फीस संस्थान पर निर्भर करती है। आमतौर पर इस कोर्स की फीस ₹20,000 से शुरू होकर ₹2,00,000 प्रति वर्ष तक हो सकती है।
DMLT कोर्स के बाद मैं क्या कर सकता हूँ?
डीएमएलटी कोर्स के बाद नौकरी के बेहतर अवसर मेडिकल लैब टेक्नीशियन, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट फ्लीबोटोमिस्ट और बीएमएलटी, एमएससी एमएलटी, पीजी डिप्लोमा जैसे उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
2 साल का कौन सा मेडिकल कोर्स है?
2026 में दो वर्ष का मेडिकल कोर्स करने के लिए डीएमएलटी – DMLT (Diploma in Medical Laboratory Technology) कोर्स बेहतर विकल्प है।
DMLT करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?
डीएमएलटी करने के बाद शुरुआती सैलरी लगभग ₹10,000 से ₹20,000 प्रति माह तक हो सकती है, लेकिन एक अनुभवी व्यक्ति इससे ज्यादा सैलरी प्राप्त कर सकता है।
निष्कर्ष:
DMLT (Diploma in Medical Laboratory Technology) एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण पैरामेडिकल कोर्स है। इस कोर्स को 12वीं विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान) विषय में उत्तीर्ण करने के बाद आसानी से किया जा सकता है। कम समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के लिए यह एक बहुत बेहद उपयोगी और व्यावहारिक कोर्स विकल्प है। डीएमएलटी न केवल नौकरी के बेहतरीन अवसर और करियर की स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने का भी अवसर मिलता है।
यदि आप 2026 में कम समय में किसी मेडिकल कोर्स को करना चाहते हैं, तो डीएमएलटी कोर्स बेहतर विकल्प बन सकता है। बाकी आज इस लेख में हमने इस दो वर्षीय पैरामेडिकल कोर्स के बारे में विस्तार से व्याख्या की है। हमे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए बेहतर उपयोगी रहा होगा और आपको डीएमएलटी कोर्स से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से समझ आई होगी। धन्यवाद!
