MSW Course 2025: मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स, हिंदी में पूरी जानकारी

आज के समय में सामाजिक सहायता (समाज सेवा) केवल नेक कार्य नहीं है बल्कि एक पेशेवर करियर भी है। यदि आप ऐसे व्यक्ति हो जो समाज में लोगों की सहायता, निःशुल्क सामाजिक कार्य और लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने जैसे कार्यों में इच्छा रखते हैं और अपनी इसी इच्छुकता को करियर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं तो आप MSW यानी मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स चुन सकते हैं। यह कोर्स न केवल लोगों की मदद करने, उनकी समस्याओं को समझने और समाधान निकालने जैसे कार्यों को करने में मदद करता है बल्कि उन्हें वैज्ञानिक और व्यावहारिक ज्ञान के रूप में समझने का मौका भी देता है।

आज इस ब्लॉग लेख में आप मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स (MSW Course Details) के बारे में जानेंगे। लेख में आपको जानने को मिलेगा कि MSW कोर्स क्या है, क्यों करें और इसे करने के लिए पात्रता, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश प्रक्रिया, प्रमुख संस्थान और फीस क्या है। यदि आप इस कोर्स को करने में इच्छुक हैं तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

MSW Course Details

कोर्स का नाम मास्टर ऑफ सोशल वर्क – MSW
अवधि दो वर्ष (कुल 4 सेमेस्टर)
पात्रता मान्यता प्राप्त
कोर्स लेवल स्नातकोत्तर
प्रवेश प्रक्रिया मेरिट आधारित / प्रवेश परीक्षा

Table of Contents

MSW Course Details: मास्टर ऑफ सोशल वर्क क्या है?

MSW यानी मास्टर ऑफ सोशल वर्क एक दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज की सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य करने के लिए तैयार करना है। जो सामाजिक कार्य के सिद्धांतों, अनुसंधान विधियों और प्रथाओं पर केंद्रित है। इस कोर्स में मनोविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कानून, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। इसमें छात्रों को समाज से जुड़ी कई प्रमुख समस्याएं जैसे महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, मानसिक स्वास्थ्य, गरीबी, शिक्षा की व्यवस्था, बेरोजगारी, नशा मुक्ति, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय जैसे कार्यों के के ट्रेनिंग दी जाती हैं।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) क्यों करें?

सामाजिक सेवाओं में योगदान देने वाले इस कोर्स को क्यों करना चाहिए इसका कोई एक जवाब नहीं है बल्कि इसके कई कारण हैं। नीचे कुछ प्रमुख कारणों का उल्लेख किया गया है।

  • व्यक्तिगत विकास और कौशल विकास: मास्टर ऑफ सोशल वर्क केवल एक डिग्री कोर्स ही नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के अंदर के इंसान को विकसित करने का कार्य भी करता है। इस कोर्स के माध्यम से व्यक्ति को संचार कौशल, बोलने की शक्ति, प्रस्तुति देने, दूसरों की भावनाओं व परिस्थितियों को समझने, समूह में कार्य करने और कठिन से कठिन समस्याओं को हल करने जैसे कौशलों को सीखने का मौका मिलता है।
  • करियर के बेहतर अवसर: इस कोर्स के बाद व्यक्ति के लिए कई करियर के मार्ग उपलब्ध हो जाते हैं। NGO, CSR सेक्टर, शिक्षा और रिसर्च, हेल्थकेयर, महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय और WHO जैसे संगठनों में MSW डिग्री धारकों की मांग है। आप एनजीओ प्रबंधक, सामाजिक कार्यकर्ता, परामर्शदाता और कल्याण अधिकारी जैसे पदों पर कार्य कर सकते हैं।
  • समाज पर सीधा सकारात्मक प्रभाव: MSW को करने के सबसे महत्वपूर्ण कारण है कि ये समाज की वास्तविक समस्याओं जैसे गरीबी, बेरोजगारी, बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा की योजना और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर सीधे कार्य करने का मौका मिलता है। इस डिग्री के बाद आप केवल नौकरी ही नहीं पाते हैं बल्कि एक जनसेवक के रूप में समाज में अपनी भूमिका निभाते हैं।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) पात्रता

यदि आप MSW कोर्स करना चाहते हैं तो आपके पास इससे संबंधित योग्यता होना अनिवार्य है। नीचे उन सभी पात्रताओं की जानकारी दी गई है जो इस कोर्स से जुड़ी हुई हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • MSW में प्रवेश के लिए स्नातक किसी भी विषय में हो सकता है लेकिन यदि छात्र ने BSW (Bachelor of Social Work), Sociology, Psychology, Political Science या Social Sciences से किया हो तो उसे पहली प्राथमिकता दी जाती है।
  • किसी भी खास विषय का होना जरूरी नहीं है आप चाहे B.A., B.Sc., B. Com, BBA, या फिर चाहे B. Tech के छात्र हो, सभी पात्र होते हैं।

न्यूनतम अंक:

  • अधिकांश कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 50% अंक निर्धारित होते हैं।
  • वहीं आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 45% से अधिक भी हो सकते हैं। आरक्षित वर्ग के छात्रों को अंकों में छूट प्रदान की जाती है।

आयु सीमा:

  • ज्यादातर कॉलेजों/संस्थानों में MSW के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं होती है।
  • हालंकि कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा निर्धारित हो सकती है।

राष्ट्रीयता:

  • भारत में MSW कोर्स में आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में NRI और विदेशी छात्रों के लिए भी सीट आवंटित की जाती हैं हालंकि उनकी प्रवेश प्रक्रिया अलग हो सकती है।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) प्रवेश प्रक्रिया

MSW में प्रवेश लेने के लिए प्रक्रिया थोड़ी जटिल जरूर है लेकिन सही जानकारी और तेज तैयारी से पूरी जरूर की जा सकती है। इस कोर्स में दाखिला लेने के दो मुख्य उपाय हैं पहला मेरिट आधारित प्रवेश और दूसरा प्रवेश परीक्षा के माध्यम से। नीचे दोनों प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया है।

मेरिट आधारित प्रवेश:

  • कुछ प्रमुख निजी संस्थान और निजी यूनिवर्सिटी मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं।
  • मेरिट आधारित प्रवेश पाने के लिए 12वीं और स्नातक में अंकों का बेहतर होना जरूरी है ताकी मेरिट लिस्ट में नाम आ सके।
  • व्यक्ति के जितने बेहतर अंक होंगे मेरिट लिस्ट में उतना ही ज्यादा उच्च स्थान मिलेगा।

प्रवेश परीक्षा आधारित:

  • ज्यादातर कॉलेज और सरकारी विश्वविद्यालय MSW में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।
  • यह परीक्षा ज्यादातर देश के टॉप संस्थानों में दाखिला लेने के लिए आयोजित की जाती है। इसकी परीक्षाएं राज्य स्तरीय और विश्वविद्यालय स्तरीय होती हैं।

MSW Course Details

प्रवेश प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप:

  • सबसे पहले प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
  • एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) आने के बाद परीक्षा की तिथि वाले दिन परीक्षा दें।
  • परीक्षा परिणाम या मेरिट लिस्ट आने के बाद अपने नाम की जांच करें।
  • कॉउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें।
  • दस्तावेज सत्यापन करें और साथ ही फीस जमा करें।
  • नियमित कक्षाओं में भाग लें।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) आवेदन प्रक्रिया

यदि आप MSW में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें।

  • नोटिफिकेशन देखें: हर साल मार्च और अप्रैल के बीच सभी संस्थान नोटिफिकेशन जारी करते हैं। आप नोटिफिकेशन देखने के लिए संस्थान या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या सीधा संस्थान में जाकर पता कर सकते हैं।
  • पात्रता की जांच: नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट में जाकर पात्रताओं की जांच करें।
  • प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करें: पता करें कि जिस संस्थान में आप MSW में प्रवेश पाना चाहते हैं उसमे दाखिला किस प्रक्रिया के माध्यम से होता है मेरिट आधार पर या फिर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से। मेरिट लिस्ट वाले छात्र सीधे आवेदन करें और परीक्षा देने वाले छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करें:
  • सबसे पहले उस संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसमे आप प्रवेश लेना चाहते हो।
  • एडमिशन पोर्टल सेक्शन में जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • पंजीकरण में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी भरें।
  • अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर से दोबारा लॉगिंग करें।
  • अब आप व्यक्तिगत और शैक्षिणिक योग्यता की जानकारी भरें।
  • मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स और संस्थान चुनें। (मेरिट के लिए)
  • सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें (स्नातक मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर) आदि।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत आवेदन फॉर्म जमा कर दें।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) सिलेबस

MSW दो वर्ष का कोर्स होता है जिसमे कुछ 4 सेमेस्टर होते हैं प्रत्येक सेमेस्टर छः महीने का होता है। इस कोर्स के सिलेबस की संरचना सभी संस्थानों में अलग-अलग हो सकती है। किन्तु पढ़ाये जाने वाले विषय अधिकांश संस्थानों में एक जैसे ही होते हैं, बस केवल संरचना में फर्क होता है। इस कोर्स में छात्रों को पढ़ाये जाने वाले प्रमुख विषयों की सूची नीचे दी गई है।

  • सामाजिक कार्य की उत्पत्ति और विकास
  • सामाजिक कार्य और सामाजिक विकास
  • बुनियादी सामाजिक विज्ञान अवधारणाएँ
  • सामाजिक कार्य अनुसंधान
  • सामाजिक कार्य अभ्यास और पर्यवेक्षण
  • अफ़्रीकी संदर्भ में सामाजिक कार्य
  • सामाजिक कार्य का इतिहास और दर्शन
  • सामाजिक कार्य प्रैक्टिकम-I
  • ब्लॉक प्लेसमेंट
  • केस वर्क और परामर्श: व्यक्तियों के साथ कार्य करना
  • सामाजिक कार्य और आपराधिक न्याय
  • सामाजिक कार्य के समकालीन तरीके और मूल्य
  • सामुदायिक विकास के लिए सामुदायिक संगठन प्रबंधन
  • आपदा प्रबंधन
  • अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्य
  • शोध प्रबंध (परियोजना कार्य)
  • सामाजिक कार्य प्रैक्टिकम-II
  • महिला एवं बाल विकास
  • मानव विकास और मनोविज्ञान

नोट: दिए गए विषयों की सूची इग्नू (IGNOU) संस्थान से ली गई है।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं

भारत में MSW में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष कई संस्थानों और विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जाती है। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षाओं की सूची दी गई है।

  • TISS NET (Tata Institute of Social Sciences National Entrance Test)
  • BHU PET (Banaras Hindu University Postgraduate Entrance Test)
  • MGU CAT (Mahatma Gandhi University Common Admission Test)
  • CUET PG (Common University Entrance Test (Postgraduate))
  • DUET (Delhi University Entrance Test)
  • BU MAT (Bharathiar University Management Aptitude Test)
  • RUET (Rajasthan University Entrance Test)
  • CUCET (Christ University Entrance Test)
  • PU CET PG (Panjab University Common Entrance Test (Postgraduate))
  • JMI EE (Jamia Millia Islamia Entrance Exam)

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) प्रवेश परीक्षा सिलेबस

  • सामान्य अध्ययन: समाज सुधार आंदोलन, भारतीय इतिहास, समसामयिक घटनाएँ, राजनीति और समाज, पर्यावरण और सतत विकास से संबंधित विषय, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय व समानता और भारतीय अर्थव्यवस्था आदि।
  • सामाजिक कार्य: भारत में सामाजिक कानून, सामुदायिक विकास, गैर-सरकारी संगठन और सामाजिक सेवाएँ, सामाजिक कार्य का इतिहास और परिभाषा और समाज कल्याण कार्यक्रम आदि।
  • तार्किक क्षमता और रीजनिंग: आँकड़ा व्याख्या, विश्लेषणात्मक क्षमता, कोडिंग-डिकोडिंग, तार्किक पहेलियाँ, संबंध, मौखिक और अशाब्दिक तर्क, विश्लेषणात्मक तर्क और श्रृंखला आदि।
  • अंग्रेजी भाषा: व्याकरण, वाक्य सुधार, शब्दावली, पठन बोध और मुहावरे आदि।
  • सामाजिक और आर्थिक मुद्दे: गरीबी, बेरोजगारी, ग्रामीण एवं शहरी विकास और लैंगिक मुद्दे और महिला सशक्तिकरण आदि।

MSW Course Details

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) प्रमुख संस्थान

यदि आप MSW करने के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान की तलाश कर रहे हैं तो यहां पर भारत के सबसे प्रचलित संस्थानों की सूची दी गई है।

  • टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (TISS), मुंबई
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
  • पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
  • जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली
  • मद्रास स्कूल ऑफ सोशल वर्क (MSSW), चेन्नई
  • सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, पुणे
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़
  • गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद
  • ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
  • पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
  • मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर
  • निर्मला निकेतन कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, मुंबई

इसे भी पढ़ें: बैचलर ऑफ सोशल वर्क? पूरी जानकारी हिंदी में

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) फीस

सभी (सरकारी/निजी) संस्थान/विश्वविद्यालयों में MSW कोर्स की फीस अलग-अगल होती है। इस कोर्स की फीस विभिन्न प्रकार की सुविधाओं, स्थान और अन्य कारणों पर निर्धारित होती है। जैसे ट्यूशन फीस, छात्रावास फीस, मेस फीस, लाइब्रेरी फीस, परीक्षा फीस और अन्य। मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स करने में फीस कितनी लगती है इसकी एक अनुमानित फीस की जानकारी नीचे दी गई है।

संस्थान का प्रकार अनुमानित वार्षिक फीस (₹) कुल फीस (2 वर्ष) (₹)
सरकारी संस्थान/विश्वविद्यालय ₹12,000 – ₹30,000 ₹25,000 – ₹60,000
निजी संस्थान ₹20,000 – ₹1,00,000 ₹50,000 – ₹2.5 लाख
डिस्टेंस यूनिवर्सिटी ₹18,500 – ₹25,000 ₹40,000 – ₹55,000

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) करियर विकल्प

MSW कोर्स करने के बाद आप विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख क्षेत्रों और करियर विकल्पों की जानकारी दी गई है।

  • सरकारी क्षेत्र: इस क्षेत्र में आप सामाजिक कल्याण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), बाल संरक्षण अधिकारी आदि के अलावा आप रेलवे, सिविल सेवा और बैंक जैसे सेक्टर में रोजगार के अवसर पा सकते हैं।
  • गैर-सरकारी संगठन: प्रोजेक्ट मैनेजर, समुदाय विकास अधिकारी, फंडरैज़िंग मैनेजर और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जैसे क्षेत्रों में अवसर प्राप्त हो सकते है।

अन्य अवसर:

  • विश्वविद्यालय/कॉलेज में प्रोफेसर
  • ग्रामीण विकास अधिकारी
  • आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ
  • शैक्षिक सलाहकार
  • मेडिकल सोशल वर्कर

इसे भी पढ़ें: कैसे करें एमसीए कोर्स? पूरी जानकारी हिंदी में

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) सैलरी

MSW की डिग्री मिलने के बाद कुछ इस पर की सैलरी वाली नौकरी कर सकते हैं। एक अनुमानित सैलरी की संरचना दी गई है।

सोशल वर्कर ₹4 से ₹6 लाख प्रति वर्ष
काउंसलर ₹3 से ₹5 लाख प्रति वर्ष
पब्लिक हेल्थ सोशल वर्कर ₹6 से ₹8 लाख प्रति वर्ष
प्रोफेसर/लेक्चरर ₹7 से ₹12 लाख प्रति वर्ष
कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर ₹4 से ₹7 लाख प्रति वर्ष

निष्कर्ष:

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) आज के समय में सिर्फ एक कोर्स नहीं है बल्कि आपको बेहतर करियर अवसर भी प्रदान करता है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, सुधार लाने, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज की सेवा करने का अवसर इस कोर्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। MSW कोर्स की डिग्री सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में बहुमूल्य है आप हर क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि यह ब्लॉग लेख आपके लिए जरूर उपयोगी रहा होगा और आपको मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स से संबंधित जानकारी जरुर प्राप्त हुई होगी। यदि आप अभी भी किसी समस्या को लेकर चिंतित हैं तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते हैं हम जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद !

कुछ संबंधित प्रश्न: FAQs

मास्टर ऑफ सोशल वर्क क्या है?

मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) एक दो का स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स है। इस कोर्स में छात्रों को समाज सेवा, सरकारी विभागों, NGO, मानव अधिकार, ग्रामीण और शहरी विकास और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क करने के बाद क्या करना चाहिए?

MSW (मास्टर ऑफ सोशल वर्क) करने के बाद आप रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी, निजी प्राइवेट नौकरी, आगे की पढ़ाई के लिए पीएचडी कर सकते हैं।

MSW करने की योग्यता क्या होनी चाहिए?

MSW करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक डिग्री सभी प्रकार की लागू होती है जैसे बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और खासकर बीएसडब्लू की डिग्री।

MSW कोर्स का मतलब क्या होता है?

MSW का मतलब है मास्टर ऑफ सोशल वर्क। यह एक दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिग्री कोर्स है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment